आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। जहां रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं, इस मैच के टॉस के दौरान एक मज़ेदार नज़ारा भी देखने को मिला।

Advertisement

जैसे ही विराट ने टॉस जीता ऋषभ पंत का चेहरा उतर गया और वो आंखों पर हाथ रखकर मज़ाकिया अंदाज़ में बच्चों की तरह रोने लग गए। पंत की इस हरकत को देखकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी हंसने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वहीं, इस मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए और अब आरसीबी को मैच जीतने के लिए 165 रन की ज़रूरत है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक आरसीबी ने 13.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं और अब उन्हें मैच जीतने के लिए 39 गेंदों में 74 रन की जरूरत है।

आपको बता दें कि इस मैच में हार जीत से प्वाइंट टेबल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात ये है कि वो प्वाइंट्स टेबल पर 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जिसका मतलब ये है कि फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें दो मौके मिलने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार