दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर गुरुवार (8 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दिल्ली को इस मुकाबबले में लखनऊ के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते पंत पर यह जुर्माना लगा है। 

Advertisement

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए स्लो ओवर रेट का यह पहला मामला है। इसके चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक से ज्यादा बार यह गलती करने पर डबल जुर्माना और बैन जैसे प्रावधान हैं। 

Advertisement

पंत से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर स्लो ओवर रेट के लिए 12-12 लाख रुपये जुर्माना लगाय। 

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पृथ्वी शॉ (61) के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसा पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने क्विंटन डी कॉक (80) के अर्धशतक के चलते दो गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।    

लखनऊ सुपर जायंट्स की चार मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली की टीम तीन मैच में दो हार के साथ सातवें नंबर पर है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार