आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ मज़बूत कदम बढ़ा दिया है। हालांकि, इस शानदार जीत के बाद भी दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है और इस ट्रोलिंग की वजह कुलदीप यादव हैं। जी हां, इस मैच में बाएं हाथ के इस स्पिनर ने तीन ओवर फेंके और केवल 14 रन देकर दो विकेट लिए।

Advertisement

हर कोई उम्मीद कर रहा था कि वो इस मैच में अपने चार ओवरों का पूरा कोटा फेंकेंगे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अंतिम आठ ओवरों में कुलदीप को गेंद ही नहीं दी और स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर कुलदीप ने सिर्फ 3 ही ओवर डाले। हालांकि, ये पहली बार नहीं था जब पंत ने कुलदीप के ओवर पूरे नहीं करवाए।

Advertisement

इससे पहले आईपीएल के 15वें संस्करण में, कुलदीप के पास अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट लेने का मौका था, लेकिन पंत ने उन्हें चौथा ओवर नहीं दिया और स्पिनर को तीन ओवर में चार विकेट के साथ ही संतुष्ट रहना पड़ा। हालांकि, पंजाब के खिलाफ भी जब ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला तो फैंस काफी भड़के हुए दिखे।

सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि इन दोनों के बीच झगड़ा हो सकता है, यही वजह है कि पंत अब कुलदीप को अपने चार ओवरों का पूरा कोटा गेंदबाजी नहीं करने दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से पंत की क्लास लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार