ENG vs IND Test: भारतीय टीम जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है जहां वो 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड (Indian Test Team) में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं और इसी बीच टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद अब BCCI टीम के कैप्टन और वाइस कैप्टन दोनों ही बदलने पर विचार कर रही है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। ताजा खबरों के अनुसार जसप्रीत बुमराह जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम के वाइस कैप्टन थे, उन्हें इस पद से हटाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिसके बाद वो अगले तीन महीने तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। इस दौरान बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच मिस किए थे। उनकी जगह टीम के नए उपकप्तान विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत चुने जा सकते हैं।

बात करें अगर ऋषभ पंत की तो 27 वर्षीय ये लेफ्टी विकेटकीपर बैटर इंडिया की टेस्ट टीम का एक्स फैक्टर माना जाता है। ऋषभ अपने दम पर कोई भी मैच पटल सकते हैं जो कि उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर कई बार करके दिखाया है। ऋषभ के पास 43 टेस्ट का अनुभव है जिसमें उन्होंने देश के लिए 6 सेंचुरी और 15 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 42.11 की औसत से 2948 रन बनाए। यही वज़ह है उन्हें टीम इंडिया के नए टेस्ट वाइस कैप्टन के तौर पर देखा जा रहा है।  

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद BCCI को इंग्लैंड टूर से पहले टीम इंडिया के नए कैप्टन के नाम की भी घोषणा करनी होगी जिसकी रेस में फिलहाल 25 वर्षीय स्टार बैटर शुभमन गिल सबसे आगे हैं। ये दाएं हाथ का यंग बैटर मौजूदा समय में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है जो कि देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट लगातार खेल रहा है। इसके अलावा वो लंबे समय तक टीम का टेस्ट फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। शुभमन गिल ने देश के लिए 32 टेस्ट, 55 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार