16 मई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड की मेजबानी में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर केदार जाधव के खेलने को लेकर संशय बरबरार है। 

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए 22 मई को टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगा। अगर तब तक केदार फिट नहीं होते तो उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। 

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज रॉजर बिन्नी का मानना है कि अगर केदार जाधव बाहर होते हैं तो उनकी जगह 21 वर्षीय ऋषभ पंत को मौका मिलना चाहिए। 

बिन्नी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “फिटनेस टीम इंडिया के प्रदर्शन में महत्वपर्ण साबित होगी। मैंने देखा केदार जाधव को लेकर संशय बरकरार है। अगर वह फिट नहीं होते तो मैं ऋषभ पंत के लिए जाउंगा। वह (पंत) उन खिलाड़ियों में से हैं जो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़कर आपको मैच जीता सकते हैं।” 

 

बिन्नी ने पंत की बल्लेबाजी की ताऱीफ करते हुए आगे कहा,“ पंत 10 ओवर या आधे घंटे में अपनी बल्लेबाजी से मैच का रूख पलट सकते हैं। अगर आपको बड़े खिताब जीतने हैं तो उनके जैसा कोई खिलाड़ी चाहिए। कभी शॉट चुनने में वह अपरिपक्वता दिखाते हैं। लेकिन कोई कैसे सिखता है। सिर्फ ज्यादा खेलकर टीम में अपनी जगह हासिल कर के।  

गौरतलब है कि चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने वर्ल्ड कप की टीम के ऐलान के बाद कहा था कि अनुभव के चलते ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार