भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन 29 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 23 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। 

Advertisement

जोश हेजलवुड शॉर्ट गेंद पर चार रन चुराने के चक्कर में पंत गली में खड़े कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। उनके आउट होने के तरीके को लेकर उनकी आलोचना भी की जा रही है। बेशक पंत एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है जो आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। 

Advertisement

भारत का ये युवा बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिय़ा में लगातार 10 पारियों में 25 से ज्यादा रन बना चुका है हालांकि वो अपनी 11वीं पारी में सिर्फ 23 रन ही बना सके। लगातार 10 बार 25 से ज्यादा रनों की पारी खेलने के साथ ही पंत दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ये कारनामा किया है। उनसे पहले किसी भी मेहमान बल्लेबाज ने 8 से ज्यादा बार कंगारूओं की सरजमीं पर 25 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

पंत ने ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी से पहले सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को मैच ड्रॉ करवाने में मदद की थी।  पंत ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में तो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन अब उनसे दूसरी पारी में टीम इंडिया को बहुत उम्मीदें होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार