क्रिकेट के तीन फॉर्मेट हैं, टी-20, वनडे और टेस्ट। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 दिग्गज खिलाड़ियों के नाम जिन्हें टेस्ट और वनडे का बेस्ट प्लेयर कहा जाता है, लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में वह दिग्गज का टैग नहीं संभाल पाते। इस लिस्ट में एक कप्तान भी शामिल है।

Advertisement

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

Advertisement

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अब तक अपने टेस्ट इंटरनेशनल करियर में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पंत ने 31 टेस्ट में 5 शतक और 10 अर्धशतक के दम पर 2123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 72.65 और औसत 43.32 की रही है। लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि टी-20 में उनका सिक्का नहीं चल रहा है।

पंत ने 66 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में महज़ 126.37 की मामूली स्ट्राइक रेट से 855 रन बनाए हैं। उनका औसत भी 22.43 का ही रहा है।

जो रूट (Joe Root)

Advertisement

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट ने खुद को साबित किया है। वनडे हो या टेस्ट जो रूट ने रनों का अंबार लगाया है। लेकिन टी-20 क्रिकेट में ऐसा नहीं है।

जो रूट टी-20 क्रिकेट में काफी धीमी बल्लेबाज़ी करते हैं। यही कारण है रूट को बहुत सारे टी-20 इंटरनेशनल खेलने का मौका भी नहीं मिला है। रूट ने 32 टी-20 मैच में 126.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

केन विलियमसन (Kane Williamson)

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं जो अपने अंदाज में क्रिकेट खेलकर खूब रन बटोरते हैं। टेस्ट में केन का औसत 52.62 का रहता है और वह अब तक 24 शतक और 33 अर्धशतक जड़ चुके हैं। लेकिन टी-20 क्रिकेट में वह महानता हासिल नहीं कर सके हैं।

टी-20 क्रिकेट में केन की धीमी पारी उन्हीं की टीम पर भारी पड़ती है। वह 123.01 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हीं की टीम को चुकाना पड़ जाता है। अब तक उन्होंने 87 टी-20 मैच में महज़ 17 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। स्मिथ ने अब तक 28 टेस्ट और 12 वनडे शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका औसत 60 और वनडे में 45.11 का रहा है, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में ऐसा नहीं है।

Advertisement

फटाफट क्रिकेट में स्टीव का बैटिंग करने का तरीका उनकी ही टीम पर भारी पड़ जाता है। स्मिथ का स्ट्राइक रेट 125.21 का रहता है, जिस वज़ह से उन्होंने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर महज़ 63 मैच ही खेले हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार