NZ vs IND 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला गया था जो कि पांच दिन के खेल के बाद सोमवार, 23 नवंबर को ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट लेने थे। वो जीत के करीब थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए।
निकोल्स-फिलिप्स ने लगाए शतक: वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग मिली और उन्होंने अपनी पहली पारी में 121 ओवर खेलकर 368 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 335 गेंदों पर 21 चौके लगाकर नाबाद 175 रन ठोके। ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक लगाया और 216 गेंदों पर 14 चौके जड़कर 118 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 29 ओवर में 92 रन देकर 4 विकेट और आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके।
राहुल-गिल की मेहनत पर फिरा पानी: भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों ने वेलिंगटन के मैदान पर रनों का अंबार लगाया। उन्होंने पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित की। केएल राहुल (290 गेंदों पर 136 रन) और ऋषभ पंत (153 गेंदों पर 128 रन) ने तो धमाकेदार शतक ठोके, हालांकि उनकी मेहनत पर आखिर में पानी फिर गया।
ध्यान दें भारत के चार बल्लेबाज़ शतक से चूक गए। ये बल्लेबाज़ शुभमन गिल (146 गेंदों पर 98 रन), यशस्वी जायसवाल (89 गेंदों पर 85 रन), देवदत्त पडिक्कल (175 गेंदों पर 80 रन) और ध्रुव जुरेल (79 गेंदों पर 78 रन) हैं। बात करें न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज़ की तो वो ग्लेन फिलिप्स रहे। उन्होंने 24 गेंदों पर 154 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड ने ड्रॉ कराया मुकाबला: पहली पारी के बाद मेजबान टीम भारत से 352 रन पीछे थी। यहां से उनके लिए जीत दूर थी, लेकिन वो मुकाबले को ड्रॉ जरूर करा सकते थे। उन्हें ये करके दिखाया। न्यूजीलैंड के लिए चार खिलाड़ियों ने वेलिंगटन टेस्ट के आखिरी दो दिनों में शानदार लड़ाई लड़ी और 100 प्लस गेंद खेली। डेवोन कॉनवे ने 165 गंदों पर 65 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने भी 129 गेंदों पर 37 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
इनके अलावा डेरिल मिचेल ने 186 गेंद खेलकर नाबाद 49 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंद खेलकर 26 रन जोड़े। तो ऐसे न्यूजीलैंड ने अपनी लाज़ बचाई और टीम इंडिया को वेलिंगटन टेस्ट जीतने नहीं दिया। उन्होंने अपनी दूसरी पार में 120 ओवर में 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए। तो ऐसे वेलिंगटन टेस्ट खेल के पांचवें और आखिरी दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड के लिए ये ड्रॉ जीत की तरह है और टीम इंडिया के लिए हार से कम नहीं है।