टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। हर टीम वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बेस्ट से बेस्ट कॉबिंनेशन तलाशने में लगी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को इस बार विश्वकप खेलना है। हिटमैन टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करेंगे इस बात में किसी को कोई शक नहीं है लेकिन, उनका साथ कौन देगा इस बात पर सवाल है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो हिटमैन के साथ बतौर ओपनर नजर आ सकते हैं।

Advertisement

केएल राहुल: लोकेश राहुल टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के प्रबल दावेदार हैं। केएल राहुल आईपीएल के बाद से चोटिल होने के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। केएल राहुल के भाग्य का फैसला एशिया कप में हो सकता है। एशिया कप में ये देखना दिलचस्प होगा कि केएल राहुल किस नंबर पर खेलते हैं।

Advertisement

ऋषभ पंत: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला था। पावरप्ले में पंत काफी ज्यादा डेंजर साबित हो सकते हैं। ऐसे में इस बात की संभावना काफई ज्यादा है कि पंत को बतौर ओपनर टीम इंडिया में टी-20 वर्ल्ड कप में मौका मिले।

ईशान किशन: रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने वाले ईशान किशन टी-20 विश्व कप में भी बतौर ओपनर टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम है लेकिन, फिर भी रोहित शर्मा एंड मैनेजमेंट टी-20 वर्ल्ड कप में ये दांव चलकर सभी को चौंका सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार