Rishabh Pant T20I Dream Team: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के अपने पसंदीदा पांच खिलाड़ियों का चुनाव किया है। ऋषभ पंत ने अपनी ड्रीम टीम में तीन बल्लेबाज़, एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज़ को जगह दी है। इस टीम में पंत ने स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली(Virat Kohli) और इंडियन कप्तान यानी रोहित शर्मा(Rohit Sharma) को शामिल नहीं किया है।

Advertisement

ऋषभ पंत ने आईसीसी से बातचीत करते हुए अपनी ड्रीम टीम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर(Jos Buttler) को चुना। पंत ने कहा, 'मैं अपनी टीम में जोस बटलर को शामिल करूंगा। जब भी वह बल्लेबाज़ी करने आते हैं खासतौर पर टी-20 क्रिकेट में, मुझे लगता है कि वह कहीं पर भी शॉट मार सकते हैं।' 

Advertisement

जोस बटलर के अलावा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन(Liam Livingstone) को भी टीम में जगह दी है। उन्होंने कहा, 'मुझे लिविंगस्टोन को खेलते देखने का काफी पसंद हैं। जिस तरह से उन्होंने बीते दो-तीन सालों में बल्लेबाज़ी की है, मुझे वह काफी पसंद है।'

जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) भी ऋषभ पंत की ड्रीम टीम के पहले पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं। पंत का मानना है कि बुमराह को बिना किसी शक के उनकी टीम में होना ही चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि एक टीम में तेज गेंदबाज़ की जरुरत होती ही है। इसके लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चुना।

Advertisement

अफगानी स्पिनर राशिद खान(Rashid Khan) भी पंत की पसंद हैं। राशिद को अपने पांच खिलाड़ियों में शामिल करते हुए वह बोले, 'वह पिछले छह सात सालों से मिस्ट्री स्पिनर हैं। मुझे वह काफी पसंद हैं और वह बॉल के साथ-साथ बैट के साथ भी योगदान कर सकते हैं।' ऋषभ पंत ने पांचवें खिलाड़ी के तौर पर खुद को अपनी ड्रीम के टीम के पहले पांच खिलाड़ियों में जगह दी। वह बोले, 'क्योंकि मैं इस टीम को चुन रहा हूं, इसलिए मुझे टीम में होना चाहिए। मेरे लिए खुद को चुनना अनिवार्य है, इसलिए मैं वहां हूं।'

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार