दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शुक्रवार (12 अ्प्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ में खsले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में 24 गेंदों में 4 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। पंत भले ही अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिया।

 
Advertisement

सबसे कम गेदों में 3000 आईपीएल रन

Advertisement

पंत आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 2028 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचकर उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। पठान ने 3000 रन पूरे करने के लिए 2082 गेंद खेली थी। 

इसके अलावा वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट में 3000 रन बनाए थे। 

सुरेश रैना की बराबरी की

पंत ने आईपीएल में 103 पारियों में अपने 3000 रन पूरे किए हैं। बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उसे पहले सुरेश रैना भी इसके लिए 103 पारियां खेली थी। 80 पारी के साथ केएल राहुल पहले और 94 पारी के साथ शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष बडोनी (नाबाद 55) औऱ केएल राहुल (39) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली  ने 18.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। दिल्ली के लिए जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (55), ऋषभ पंत (41) औऱ पृथ्वी शॉ (32) ने शानदार पारियां खेली। 

Also Read: Live Score

दिल्ली छह मैच में दूसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौंवे स्थान पर आ गई है। वहीं लखनऊ एक पायेदान खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार