क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में अभी कुछ और समय लगेगा और अगर वह आगामी जनवरी तक मैदान पर वापस आ जाते है, तो इसे बहुत तेजी से रिकवरी के रूप में माना जाएगा।  आपको बता दे कि पंत का 30 दिसंबर 2022 के अंत में अपने होम टाउन जाते समय एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। 

Advertisement

इस भयानक एक्सीडेंट की वजह से पंत एशिया कप और भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। ये चीज भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। विकेटकीपर बल्लेबाज हाल ही में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करने आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने चलने के लिए बैसाखी का सहारा लिया था। पंत के करीबियों का मानना है उन्हें बिना किसी मदद के चलने में कम से कम कुछ हफ्ते और लगेंगे। बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज आखिरी बार दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में खेलता हुआ दिखाई दिया था। 

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार  पंत तेजी से फिट हो रहे है लेकिन क्रिकेट फिट होने के लिए उन्हें सात से आठ महीने और लग जाएंगे। उन्हें विकेटकीपिंग करने में और भी अधिक समय लग सकता है और शुरुआत में उनकी वापसी एक बल्लेबाज के रूप में होगी, जो भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी बात है। पंत ने जनवरी में लिगामेंट टियर के लिए सर्जरी की थी और मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च इंस्ट्यूट  में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के डायरेक्टर डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में हैं। ऐसी संभावना है कि पंत की एक और सर्जरी हो सकती है।

पंत के इंटरनेशनल करियर की बात की जाये तो उन्होंने अभी तक 129 मैच खेले है और 4,123 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 19 अर्धशतक देखने को मिले है। पंत के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 98 मैच में 147.97 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2838 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार