श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत 96 रन बनाकर आउट हो गए और उनके शतक से चूकते ही पूरे स्टेडियम में मातम पसर गया। एकतरफ फैंस उनकी इस आतिशी पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं जबकि पंत का दर्द है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Advertisement

पंत के 96 पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि सेंचुरी से चूकने का दर्द उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो कप्तान रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए हैं लेकिन माहौल काफी गमग़ीन है।

Advertisement

जी हां, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंत की आंखें भरी हुई हैं लेकिन वो किसी तरह से आंसूओं को बाहर निकलने से रोक लेते हैं। एक युवा खिलाड़ी को इस तरह से दर्द में देखकर फैंस भी काफी निराश हैं और पंत को लेकर अपनी सहानुभूति दिखा रहे हैं।

हालांकि, पंत की सेंचुरी मिस होने का दर्द अब सिर्फ उनका नहीं रहा बल्कि ये 135 करोड़ लोगों का दर्द बन चुका है। हालांकि, एक तरफ कई लोग उनकी इस पारी को शतक से कम भी नहीं मान रहे हैं। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 357/6 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार