India vs South Africa T20I: भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। पंत टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान (Youngest Indian captains in T20Is) बन गए हैं। पंत ने 24 साल 248 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी-20 टीम की कप्तानी की है। बता दें कि पंत पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

Advertisement

सबसे कम उम्र में इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने के मामले में पंत ने अपने हीरो और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 26 साल 68 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी-20 टीम की कप्तानी की थी। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुरेश रैना (23 साल 197 दिन) हैं। 

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान चुना गया था। लेकिन राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई और हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया। 

मुकाबले की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार