बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट कर 180 रन की बढ़त हासिल कर ली। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम को मैच में मजबूत स्थिति में ला दिया। इस दौरान सिराज ने कुछ ही गेंदों के फासले में इंग्लैंड की टेल को सफा कर दिया।

Advertisement

इस दौरान जब इंग्लैंड के टेलेंडर शोएब बशीर बल्लेबाजी के लिए आए तो सिराज ने उन पर बाउंसर ट्राई किया और उनकी ये खतरनाक बॉल बशीर के हेल्मेट पर जा लगी जिसके बाद फीजियो को मैदान पर आना पड़ा। सिराज का ये बाउंसर देखकर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी उनके मज़े लेने से पीछे नहीं हटे।

Advertisement

जब सिराज ने बाउंसर मारने के बाद बशीर से माफी मांगी तो इसके बाद पंत ने कहा, 'पहले मार रहा है, फिर बोल रहा है।' ये घटना पारी के 90वें ओवर में हुई, जब सिराज ने अपना 20वां ओवर फेंका। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, सिराज ने 6 विकेट लेने के बाद कहा, "ये अविश्वसनीय है, क्योंकि मैं एक साल से पांच विकेट लेने का इंतजार कर रहा था। मैं हमेशा 4 पर ही अटका रहता था। गेंदबाजी बहुत अच्छी थी, लेकिन मैं पांच विकेट नहीं ले पा रहा था। इसलिए, ये पल मेरे लिए बहुत खास है। इंग्लैंड में, मैं पांच विकेट नहीं ले पाया। इसलिए, ये 6 विकेट मेरे लिए बहुत खास हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो भारत ने तीसरे दिन देर से यशस्वी जायसवाल को 28 रन पर खो दिया, लेकिन मेहमान टीम अभी भी चौथे दिन तक 244 रन की बढ़त बनाए हुए है। वो संभवतः घरेलू टीम के लिए 400-500 रन का लक्ष्य रखना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार