दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में, शार्दुल ठाकुर ने दूसरे दिन के पहले सत्र में 3 विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ी को झकझोर दिया। ठाकुर ने लंच से पहले आखिरी गेंद पर रस्सी वैन डेर डूसेन को भी आउट किया, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या रस्सी वाकई आउट थे?

Advertisement

44वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने एक शार्ट गेंद फेंकी जो कि तेजी से आई और रस्सी गेंद का बचाव करते हुए दिखे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए उनकी कमर पर लगी और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आगे की ओर छलांग लगाते हुए कैच पकड़ लिया।

Advertisement

हालांकि, स्लो मोशन रिप्ले में साफ दिख रहा था कि ऋषभ पंत का कैच क्लीन नहीं था। गेंद ऐसी लग रही थी मानो पंत के लेने से पहले घास को छू गई हो। हालांकि, अंपायर ने इसे आउट दे दिया। हालांकि, अगर ऋषभ पंत चाहते तो शायद वो अपील ना करते क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें पता था कि गेंद उनके दस्तानों में आने से पहले ज़मीन से छू गई थी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस पंत की काफी आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाज़ों के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज़ों की चुनौती अभी तक खत्म नहीं हुई है क्योंकि अभी भी 6 विकेट लेने बाकी हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार