Rishabh Pant Viral Video: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रिकेट के मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो विकेट के पीछे से गेम को समझते हैं और अपने साथी खिलाड़ियों का हौसला भी जमकर बढ़ाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के पांचवें दिन ऋषभ पंत भारतीय टीम में जोश भरते नज़र आए हैं।

Advertisement

Sony Sports ने खुद ऋषभ पंत का नया वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंड साझा किया है जिसमें वो टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। वो कहते हैं, "बॉडी लैंग्वेज (हाव-भाव) उठानी पड़ेगी भाइयों। बाहर से कोई नहीं आएगा। थोड़ा दम लगाओ। अपने अंदर एनर्जी क्रिएट करो। शोल्डर (कंधे) बहुत नीचे गिर गए हैं। थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा।"

बताते चलें कि कोलंबो टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत दो बार बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उन्हें पहले कलाई में चोट आई जिस वज़ह से उन्हें रिटायर्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद वो अगले दिन बैटिंग करने मैदान पर आए। उन्होंने 89 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। इसी बीच उन्हें कंधे पर भी चोट लगी जिस वज़ह से उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में विकेटकीपिंग नहीं की।

मैच का हाल: श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन शानदार खेल दिखाया है। खबर लिखे जाने तक वो अपनी दूसरी पारी में 123 ओवर खेल चुके हैं और उन्होंने 8 विकेट खोकर 363 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पर उन्होंने 151 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार