NZ vs IND 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर अपने गैरजिम्मेदाराना शॉट की वजह से विकेट गंवा बैठे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) की गेंद पर काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया।

न्यूजीलैंड की पहली पारी में बनाए गए 356 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। ऐसे में पंत और केएल राहुल ने पारी को संभालने की कोशिश की। पंत ने क्रीज पर आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने भारत की पहली पारी के 25वें ओवर में जैकब डफी को पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने नाथन स्मिथ के ओवर में गेंद को स्लिप और गली के बीच से निकालकर चौका भी हासिल किया।

हालांकि, पंत का यही आक्रामक अंदाज कुछ देर बाद उनके विकेट गंवाने की वजह बन गया। जैकब डफी अपने अगले और पारी के 27वें ओवर में आखिरी गेंद थोड़ी फुल लेंथ पर डाली। पंत इस पर एक बार फिर क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने पहुंचे, लेकिन इस बार वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए। शॉट सही से टाइम नहीं हुआ और गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर पॉइंट की दिशा में हवा में चली गई।

पॉइंट पर तैनात काइल जैमीसन ने गेंद को अपनी तरफ आता देख कुछ कदम आगे बढ़ाए और शानदार तरीके से कैच पकड़ लिया। इस तरह पंत 39 गेंदों में सिर्फ 23 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे। उनका विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं।

VIDEO:

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में टॉम लैथम के 59 और टॉम ब्लंडेल के 89 रनों की मदद से 356 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 116 रन पर 6 विकेट खो दिए थे और टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। भारत की ओर से फिल्हाल ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद थे।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार