ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंत ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 198 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को मैच और सीरीज जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

पंत ने अपनी शतकीय पारी में छह चौके और चार छक्के जड़े और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की। कोहली के आउट होने के बाद उन्होंने कई बड़े शॉट खेले। 

Advertisement

60वें ओवर की पहली गेंद पर डुऐन ओलिवियर के खिलाफ पंत ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए डीप पाइंट की तरफ छक्का जड़ने की कोशिश की,लेकिन शॉट सही तरीके से बल्ले पर नहीं आया। शॉट मारने के दौरान पंत के हाथ से बल्ला छूट गया और स्क्वेयर लेग की ओर जाकर गिरा और गेंद कवर क्षेत्र में चली गई। 

इसके बाद पंत अपने बल्ले को किस करते हुए नजर आए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शॉट खेलते हुए पंत के हाथ से बल्ला छूटा है। 

बता दें कि पंत SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में तीन शतक जड़ने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। केपटाउन में बनाए गए 100 रन से पहले पंत ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन और सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 159 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार