हैदराबाद, 6 मई (CRICKETNMORE)| पिछले मैच में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदरबाद की टीम अपने घर में वापसी के साथ जीत की राह पर भी लौटना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज उसका सामना राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। सनराइजर्स ने अभी तक अपने घर में खेले गए पांचों मैचों में जीत हासिल की है। पिछले मैच में उसे दिल्ली से मात खानी पड़ी थी।

Advertisement

पुणे के खिलाफ मैच में मेजबान टीम बल्लेबाजी में एक बार फिर अपने कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी। वहीं मध्य क्रम में केन विलियमसन, युवराज सिंह और मोएजिज हेनरिक्स पर निर्भर करेगी।

Advertisement

उसकी गेंदबाजी मजबूत है, इसमें कोई दो राय नहीं है। उसके पास भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और युवा मोहम्मद सिराज के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं। वहीं अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान भी प्रभावशाली साबित हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ पुणे अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगी और तीसरे स्थान पर बने रहकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। कोलकाता के खिलाफ हुए पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी ने 52 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेल पुणे को चार विकेट से जीत दिलाई थी।

हालांकि राहुल के अलावा पुणे का कोई और बल्लेबाज अपने बल्ले से प्रभावित नहीं कर सका था। पुणे उम्मीद करेगी कि कप्तान स्टीवन स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी सनराइजर्स के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करें। 

Advertisement

शुरू से अच्छा पदर्शन करने वाले इमरान ताहिर को युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर का अच्छा साथ मिल रहा है। 

वहीं तेज गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर ने पिछले कुछ मैचों से टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्टोक्स और क्रिस्टियन ने भी पुणे की जीत में गेंद से अहम रोल निभाया है। 

Advertisement

टीमें (संभावित) :

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिस्टिन, लॉकी फग्र्यूसन, राहुल त्रिपाठी, इमरान ताहिर।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार