पिछले कुछ आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के लिए युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि राजस्थान की टीम इस खिलाड़ी पर लगातार भरोसा भी जताती चली आ रही है। आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने के बाद सभी टीमें अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ मज़ेदार मूमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ मज़ेदार तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ऑलराउंडर रियान पराग कुछ घंटों के लिए राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर अकाउंट को संभालते हुए दिखे और फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब भी दिए। ट्विटर पर फैंस ने उनसे डब्ल्यूडब्ल्यूई और फुटबॉल से लेकर क्रिकेट जगत के तमाम सवाल पूछे और इस ऑलराउंडर ने कुछ दिलचस्प और मजाकिया जवाब दिए।

Advertisement

आइए देखते हैं कि पराग ने फैंस के सवालों के किस तरह से जवाब दिए।

गौरतलब है कि अप्रैल में आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। उसने अपने शुरुआती सात मैचों में से तीन जीत दर्ज की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सितंबर में यूएई में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दूसरे चरण के लिए आरआर के पास अपने प्रमुख विदेशी सितारे उपलब्ध होंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार