Riyan Parag Bowling: इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है जहां इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को जबरदस्त शुरुआती दिलवाई। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत मिली।

Advertisement

पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती 21 ओवर में महज 2 विकेट खोकर 146 रन बना लिए थे जिस वजह से भारतीय टीम मैच में पीछे नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद कप्तान यश धुल ने रियान पराग को गेंद सौंपी और यहां से मैच भारतीय टीम के लिए पूरी तरह पलट गया। दरअसल, रियान पराग ने अपने दूसरे ओवर में एक के बाद एक गेंद पर पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को आउट किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। जहां इंडियन टीम के तेज गेंदबाज संघर्ष कर रहे थे, वहीं रियान पराग ने पाकिस्तान की इनिंग के 28वें ओवर में पाकिस्तान को लगातार दो झटके देकर पूरी तरह हिला कर रख दिया। यहां भारतीय ऑलरांडर ने पहले ओमैर यूसुफ को बाउंड्री के पास कैच आउट करवाया और फिर अगली ही गेंद पर कासिम अकरम का खुद एक बेहतरीन कैच पकड़कर विकेट हासिल किया। यही वजह है अब हर कोई रियान पराग की तारीफ कर रहा है।

बता दें कि सईम अयूब (59) और साहिबजादा फरहान (65) के बीच पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई थी जिसके बाद मानव सुथार ने भारतीय टीम को सईम अयूब को आउट करके पहला विकेट दिलवाया। इसके बाद पाकिस्तान लगातार अंतराल में अपना विकेट गंवाता रहा जिसके बाद अब खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 40 ओवर तक 5 विकेट खोकर 265 रन बना लिये हैं। मैदान पर तैयब ताहिर (80) और मुबासिर खान (13) की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार