रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मज़बूत कर लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को मैच जीतने के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला था जो उन्होंने आसानी से 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।

Advertisement

अगर इस मैच को राजस्थान की टीम हारी है तो इसके लिए उन्हें अपने बल्लेबाज़ों को ही ज़िम्मेदार ठहराना होगा। अगर इस मैच की बात करें तो हमेशा की तरह वही कहानी देखने को मिली जो पिछले कुछ मैचों में दिखा था। युवा बल्लेबाज़ रियान पराग जिन्हें राजस्थान की टीम लगातार मौके दे रही है, ने भी खासा निराश किया।

Advertisement

टी-20 मैच में पराग ने अंतिम ओवरों में 56 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की जो कि उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठाने के लिए काफी है। पराग ने आउट होने से पहले बिना किसी चौके-छ्क्के के 16 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। 

इस मैच में फ्लॉप होने के बाद अगले मैच में पराग का बाहर होना लगभग तय है ऐसे में उनकी जगह पर शिवम दूबे को मौका दिया जा सकता है। वहीं, राजस्थान की हार के बाद पराग को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाने लगा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार