Riyan Parag Century: भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) खेली जा रही है जिसका पांचवां मुकाबला छत्तीसगढ़ और असम (Chhattisgarh vs Assam) के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में हो रहा है। इस मैच में रियान पराग ने तूफानी शतक ठोका है। असम के कप्तान ने महज 87 गेंदों पर 155 रन ठोककर भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है।

Advertisement

56 गेंदों पर ठोक डाली सेंचुरी

Advertisement

रियान पराग ने मुश्किल समय में अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए पहले 56 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी और फिर कुल 87 गेंदों पर 155 रन बना डाले। खास बात ये है कि रियान पराग की इस पारी के दौरान उनके बैट से रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक निकला।

रियान पराग ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था जो कि रणजी ट्रॉफी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक है। वहीं इस लिस्ट में ऋषभ पंत सबसे ऊपर हैं जिन्होंने महज़ 48 गेंदों पर शतक पूरा किया था।

चौके छक्कों से बनाए 116 रन

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि असम के कप्तान रियान पराग ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान महज चौके छक्कों से ही 116 रन बना डाले थे। इस युवा बल्लेबाज़ ने 11 चौके और 12 छक्के ठोके जिसकी मदद से उन्होंने महज 23 गेंदों पर 116 रन अपने खाते में जोड़ लिये। इतना ही नहीं, ये वो पारी थी जिसके दम पर असम की टीम मैच में वापसी कर पाई है। दूसरी इनिंग में असम ने 254 रन जोड़े हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ के सामने अभी भी एक छोटा लक्ष्य है। यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए छत्तीसगढ़ को 69 ओवर में 87 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार