Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 का 14वां मुकाबला ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच मंगलवार (1 अगस्त) को CAP ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां रियान पराग ने वेस्ट जोन के खिलाफ एक तूफानी शतक जड़कर सुर्खियां लूटी है। इस मैच में रियान पराग ने महज 68 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा जिसके दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा। बता दें कि रियान का बीते पांच दिनों में यह दूसरा शतक है इससे पहले उन्होंने नार्थ जोन के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

ठोके 6 चौके और 5 छक्के

Advertisement

इस मुकाबले में रियान पराग ने 68 गेंदों का सामना करके नाबाद 102 रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से 6 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। यानी 11 गेंदों पर रियान ने बड़े शॉट्स खेलकर 54 रन ठोके। खास बात यह है कि रियान की इनिंग 150 के स्ट्राइक रेट से आगे बढ़ी जिसके दम पर ईस्ट जोन ने 50 ओवर में 319 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये।

सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए हैं रियान पराग

21 वर्षीय रियान पराग बीते समय में सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए हैं। दरअसल, यह युवा खिलाड़ी खुलकर अपने विचार दुनिया के सामने रखता है, लेकिन इसी बीच वह मैदान पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। मैदान पर रियान का रवैया भी काफी आक्रमक रहता है जिस वजह है फैंस उन्हें घंमडी मानते हैं। यही कारण है सोशल मीडिया पर रियान पराग को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

बीता समय रियान पराग के लिए काफी अच्छा रहा है। हाल ही में रियान एशिया मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 में इंडियन ए स्क्वाड का हिस्सा थे जहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब देवधर ट्रॉफी में भी रियान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि रियान आगे भी अपनी लय बनाए रखे और रनों का अंबार लगाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार