Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियों में सभी टीम प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ऑलराउंडर रियान पराग ने बुधवार को खेले गए टीम के प्रैक्टिस मैच में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें रियान 64 गेंदों में 144 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट रहे हैं, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के जड़े हैं। संजू सैमसन सहित टीम के कई अन्य खिलाड़ी उनकी इस तूफानी पारी की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। 

Advertisement

रियान के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंदों में 83 रन की पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 273 रन का विशाल स्कोर बनाया।

पिछले सीजन रियान का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 16 मैचों में 149.21 की स्ट्राईक रेट औऱ 52.09 की औसत से 573 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। 

बता दें कि इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के पहले तीन मुकाबलों के लिए रियान को टीम का कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (20 मार्च) को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। 

शेयर की गई वीडियो में नियमित कप्तान संजू सैमसन ने साथी खिलाड़ियों को जानकारी दी कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए पहले तीन मैचों में रियान कप्तानी करेंगे।  सैमसन को अभी भी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकेटकीपिंग की अनुमति नहीं दी है। पहले तीन सैमसन केवल एक बल्लेबाज और इम्पैक्ट सब्सीट्यूट के तौर पर खेलेंगे। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ औऱ 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इन तीनों मुकाबलों में रियान राजस्थान टीम की कप्तानी करेंगे।मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान ने रियान 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार