इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Captain) के पहले तीन मुकाबलों में रियान पराग (Riyan Parag) टीम की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (20 मार्च) को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

शेयर की गई वीडियो में नियमित कप्तान संजू सैमसन ने साथी खिलाड़ियों को जानकारी दी कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए पहले तीन मैचों में रियान कप्तानी करेंगे।  सैमसन को अभी भी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकेटकीपिंग की अनुमति नहीं दी है। पहले तीन सैमसन केवल एक बल्लेबाज और इम्पैक्ट सब्सीट्यूट के तौर पर खेलेंगे। 

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ औऱ 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इन तीनों मुकाबलों में रियान राजस्थान टीम की कप्तानी करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान को कप्तानी सौंपने का फैसला, उनके नेतृत्व में फ्रैंचाइज़ी के विश्वास को दर्शाता है। वह घरेलू क्रिकेट में असम टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, वहीं वह सालों से आईपीएल में राजस्थान टीम का हिस्सा हैं।

मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रियान ने 2019 में राजस्थान के लिए खेलते हुए ही आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक फ्रेंचाइजी के लिए 70 मैच खेले हैं, जिसमें 1173 रन बनाए हैं औऱ 4 विकेट भी लिए हैं।

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली की चोट से सकारात्मक रूप से उबर रहे हैं। उन्हें यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान लगी थी। जिसके बाद उनकी इस उंगली की सर्जरी भी हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार