आईपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हरा दिया। इस मैच में भी फाफ डु प्लेसिस की जगह विराट कोहली कप्तानी कर रहे थे और उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन विराट मैच की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करके आरसीबी को सबसे बड़ा झटका दिया।

Advertisement

विराट के आउट होते ही एक आंकड़ा सामने आया जिसने फैंस को हिला डाला। ये आंकड़ा बताता है कि विराट कोहली जब-जब आईपीएल में 23 अप्रैल के दिन बल्ला पकड़ते हैं वो गोल्डन डक पर ही आउट होते हैं। जी हां, राजस्थान के खिलाफ पहली बॉल पर आउट होने से पहले भी विराट कोहली 23 अप्रैल के दिन दो बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं।

Advertisement

आईपीएल 2017 में 23 अप्रैल के दिन केकेआर और आरसीबी के बीच मैच खेला गया था जिसमें विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे और इसके 5 साल बाद यानि आईपीएल 2022 में भी जब आरसीबी की टीम 23 अप्रैल के दिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरी तो विराट एक बार फिर से पहली गेंद पर आउट हो गए और अब इस सीजन में भी वही पुरानी कहानी देखने को मिली है जो बताती है कि विराट और 23 अप्रैल की आपस में बिल्कुल नहीं बनती है।

ये आंकड़ा देखने के बाद फैंस यही कह रहे हैं कि विराट कोहली और आरसीबी को 23 अप्रैल के दिन खेलना ही नहीं चाहिए। खैर विराट बेशक इस तारीख को फ्लॉप साबित हुए हों लेकिन उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल कर ली है। विराट की कप्तानी में आरसीबी ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं ऐसे में फैंस तो यही कह रहे हैं कि बाकी बचे मैचों में भी आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली ही करें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार