गुजरात टाइटंस के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज इस महीने की शुरुआत में एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे जिसके बाद से उनके आईपीएल 2024 में खेलने की गुंजाइश बहुत कम हो गई है। पिछले साल, मिंज आईपीएल का हिस्सा बनने वाले आदिवासी समुदाय के पहले खिलाड़ी बन गए थे, जब टाइटंस ने उन्हें खिलाड़ी की नीलामी में 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने भी लगभग ये मान लिया है कि मिंज़ इस साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें रिकवरी के लिए अभी और भी समय चाहिए। अगर मिंज तेज़ी से रिकवर भी करते हैं तो कम से कम वो पहले हाफ में तो नहीं खेल पाएंगे। आशीष नेहरा ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, 'रॉबिन मिंज के इस साल आईपीएल खेलने की संभावना नहीं है। वो निगरानी में है। हम उसे देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन आप कभी नहीं जानते क्या हो जाए। हो सकता है कि वो टूर्नामेंट के दूसरे भाग में उपलब्ध हो।'

Advertisement

 न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिंज का एक्सीडेंट तब हुआ जब वो अपनी कावासाकी सुपरबाइक चला रहे थे, उनकी एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई और इससे उन्होंने अपनी बाइक का नियंत्रण खो दिया, जिससे उनके दाहिने घुटने पर चोट लग गई। बताया गया है कि टक्कर के बाद सुपरबाइक का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

रिपोर्ट में उनके पिता फ्रांसिस मिंज के हवाले से कहा गया, "जब उनकी बाइक दूसरी बाइक के संपर्क में आई तो उन्होंने नियंत्रण खो दिया। फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है और वो निगरानी में हैं।"

Also Read: Live Score

मिंज हाल ही में कर्नाटक के खिलाफ अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में झारखंड के लिए खेलने के बाद घर आए थे, जहां उन्होंने शानदार 137 रन बनाए। मिंज झारखंड के गुमला जिले के शिमल गांव के रहने वाले हैं, जबकि उनके पिता फ्रांसिस एक सेवानिवृत्त सेना कर्मी हैं, जो अब रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार