आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए 173 रन का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने रॉबिन उथप्पा की आतिशी पारी की बदौलत शानदार जवाब दिया।

Advertisement

अभी तक लाइमलाइट से दूर रहे उथप्पा को धोनी ने नंबर तीन पर भेजा और उन्होंने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उथप्पा ने आउट होने से पहले 44 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान की जमकर धुनाई की।

Advertisement

7 चौकों और 2 छक्कों से सजी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के तो आवेश खान के ही एक ओवर में ठोक दिए। उथप्पा ने पूरा मूमेंटम सीएसके की तरफ आवेश के ओवर में ही शिफ्ट किया। इस दौरान आवेश खान के होश उड़े हुए दिखे।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो उथप्पा के आउट होने के बाद मैच का रुख एकदम से पलट गया और अब ताज़ा समाचार लिखे जाने तक सीएसके को मैच जीतने के लिए 4 ओवर में 44 रन की दरकार है जबकि उनके हाथ में सिर्फ 6 विकेट हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार