इंडियन टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच सोमवार को खेला जाना है ऐसे में अब टीम में कुछ बदलाव होने की संभावना है। इस मुद्दे पर भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा ने भी अपनी राय रखी है। उथप्पा का मानना है कि तीसरे वनडे में इंडियन टीम दीपक चाहर, आवेश खान, और शार्दुल ठाकुर के पेस अटैक के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Advertisement

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए रॉबिन उथप्पा ने अपनी बात रखी। वह बोले, 'निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि दीपक चाहर की वापसी होगी। आवेश खान भी एक गेम खेलेंगे और प्रसिद्ध कृष्णा को ब्रेक दिया जा सकता है। शायद सिराज को भी ब्रेक दिया जा सकता है और शार्दुल खेलेंगे। मेरा मानना है उन्होंने अपने तेज गेंदबाज़ों को रोटेट करने का फैसला किया है ताकि वह सभी तरोताजा रह सकें।'

Advertisement

रॉबिन ने आगे कहा कि अगर सीरीज में राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं दिया जाता तो यह गलत होगा, वहीं अगर ईशान किशन को एक मैच के बाद बेंच पर बिठाया गया तो वह उनके साथ अन्याय होगा। अपनी बात रखते हुए उथप्पा ने बयान दिया, 'बैटिंग की बात करूं तो, मुझे नहीं लगता है ज्यादा चेंज होंगे। शाहबाज़ को गेम मिल सकता है। राहुल और गायकवाड़ गेम का इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें गेम नहीं मिला तो यह उनके लिए गलत होगा और अगर जो खिलाड़ी खेल रहे हैं उन्हें बिठाया जाता है तो वह भी गलत ही होगा। उदाहरण के लिए शुभमन गिल जो कि शानदार फॉर्म में हैं।'

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी बीते लंबे समय से बेंच गर्म करते नज़र आए हैं, ऐसे में उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिए जाने के काफी ज्यादा चांस माने जा रहे थे, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका है। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के दौरे पर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने अब तक दोनों ही मुकाबलों में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, जिसके कारण टीम के बल्लेबाज़ों को अपनी काबिलियत दिखाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार