किसी समय भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी की अगुवाई करने वाले तेज़ गेंदबाज़ शांताकुमारन श्रीसंत इस समय टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी मेहनत में जुटे हुए हैं लेकिन इसी दौरान उनके साथी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने एक मज़ेदार किस्सा शेयर किया है।

Advertisement

उथप्पा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी उन कुछ लोगों में से एक हैं जो श्रीसंत को संभाल सकते थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब श्रीसंत ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मैनकेडिंग के जरिए रन आउट करने की कोशिश की थी लेकिन धोनी ने उन्हें सिरे से मना कर दिया था।

Advertisement

उथप्पा ने यूट्यूब शो 'वेक अप विद सोरभ' के हालिया एपिसोड में इस किस्से का जिक्र करते हुए कहा,  “यह विश्व कप के ठीक बाद हुआ था।  हम हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया से खेल रहे थे और मुझे लगता है कि ये शायद एंड्रयू साइमंड्स थे जिन्होंने बैक अप लिया था और फिर श्री (श्रीसंत) गेंदाबज़ी के दौरान रुक गए, और बेल्स गिरा दी और अंपायर से आउट की अपील करने लगे। तभी एमएस वहां से दौड़ता हुआ आया और उसे कहा कि जाओ और बॉलिंग करो।"

उथप्पा ने ये भी खुलासा किया कि माही ने अपने समय में गौतम गंभीर, श्रीसंत और खुद उथप्पा जैसे गुस्से वाले खिलाड़ियों को काफी नियंत्रण में रखा। उनकी यही काबिलियत उन्हें बाकी कप्तानों से अलग करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार