हिमटैन के नाम से मशहूर इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बड़े-बड़े शॉट्स मारने से बिल्कुल भी नहीं कतराते, लेकिन एक ऐसा गेंदबाज़ भी है जिसके सामने हिटमैन को भी खड़े रहना बिल्कुल भी नहीं पसंद। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के घातक गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की।

Advertisement

हाल ही में मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उन्होंने ये खुलासा किया है कि रोहित शर्मा नेट्स में भी उनके खिलाफ बैटिंग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते और टीम प्रैक्टिस के दौरान वो कई बार नेट्स में उनका सामना करने से मना कर चुके हैं।

Advertisement

वो बोले, 'विराट कोहली और मैं तो एक दूसरे को हमेशा चैंलेज करते हैं। वो मुझे अच्छे शॉट्स मारना पसंद करता है और मैं विराट को आउट करना पसंद करता हूं। जो एक दोस्ती होती है और जो संबंध होता है वो कॉम्पिटिशन में दिखता है। उसमें दिलचस्पी भी अच्छी रहती है, एफर्ट भी आता है और फोकस भी अच्छा होता है। मैं इसे काफी इन्जॉय करता हूं।'

मोहम्मद शमी ने विराट के बाद रोहित के ऊपर बात की। वो आगे बोले, 'रोहित तो पहले ही कह देता है कि मैं इसे खेलना पसंद नहीं करता। वो तो मुझे खेलने से पहले ही मना कर देता है।' आपको बता दें कि शमी और रोहित काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन जब क्रिकेट के मैदान पर वो आपस में भिड़ते हैं तो एक दूसरे पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाते।

रोहित और शमी का आईपीएल में अब तक 12 बार आमना सामना हुआ है जिसके दौरान रोहित ने शमी की 58 बॉल पर 65 रन बनाए हैं। हिटमैन ने शमी की बॉल पर सिर्फ 7 चौके और 2 छक्के मारे हैं और इसी बीच वो 3 बार शमी का शिकार बने हैं। शमी के खिलाफ रोहित का औसत 21 और स्ट्राइक रेट सिर्फ 112 का रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार