9 जून। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे मैचों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

लंदन में जारी विश्व कप मुकाबले में आस्ट्रेलिया का सामना कर रहे रोहित ने 37 पारियों में इस टीम के खिलाफ दो हजार रनों का आंकड़ा पार किया है।

Advertisement

रोहित ने अब तक कुल 23 शतक लगाए हैं और इनमें से सात आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगे हैं। इस टीम के खिलाफ उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च योग 209 रन रहा है।

इसके अलावा रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच में 18 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैचों में 556 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 12 मैचों में 352 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 702 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 15 मैचों में 580 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 मैचों में 766 रन, श्रीलंका के खिलाफ 45 मैचों में 1562 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 मैचों में 1219 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ सात मैचों में 242 रन बनाए हैं।

अपने करियर में रोहित अब तक 23 शतक और 41 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 264 रन रहा है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार