IND vs WI 3rd ODI: भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 101 रन जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी। शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में रोहित एक बड़ा ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने की दलीज पर खड़े हैं।
दरअसल, इस मुकाबले में अगर रोहित केवल 2 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
39 वर्षीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक बतौर ओपनर भारत के लिए 203 वनडे मैचों की 201 पारियों में 9,998 रन बनाए हैं। 10 हजार रनों के आंकड़े से वह महज 2 रन दूर हैं। वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1994 से 2012 के बीच 344 वनडे पारियों में ओपनिंग करते हुए 15,310 रन बनाए थे। रोहित अब सचिन के बाद इस खास क्लब में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बनने जा रहे हैं।
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 383 पारियों में 12,740 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 274 पारियों में 10,179 रन दर्ज हैं।
वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 344 मैच, 15,310 रन
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 388 मैच, 12,740 रन
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 280 मैच, 10,179 रन
- रोहित शर्मा (भारत) - 203 मैच, 9,998 रन
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 260 मैच, 9,200 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे किए थे और अब इस आखिरी मुकाबले में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं।
भारतीय टीम का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर और अंशुल कंबोज।