नागपुर, 9 नवंबर | भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकार्ड हासिल करने के करीब हैं। बांग्लादेश सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित रविवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के पूरे करने से दो कदम दूर हैं।

Advertisement

रोहित अगर और दो छक्के लगा लेंगे तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे। वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

अभी तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के लगा पाए हैं, जिनमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार