Commonwealth Games 2022: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड मेडल के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें टीम इंडिया को करारी शिक्सत मिली। आखिरी ओवर तक चले इस थ्रिलर मुकाबले को लेकर फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंड थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब 6 विकेट गंवाने के बावजूद टीम इंडिया इस मैच को जीतने के कगार पर थी।

Advertisement

भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले को जीतने के लिए अंतिम 9 गेंदों पर 13 रनों की दरकार थी। एक ओर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ रही थीं दूसरी तरफ यही हालात टीम इंडिया के पुरुष क्रिकेटर्स की भी थी। रोहित शर्मा को टीम के अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस थ्रिलर मैच को देखते हुए स्पॉट किया गया था।

Advertisement

रोहित शर्मा और टीम के अन्य साथियों द्वारा इस थ्रिलर मैच का लुफ्त उठाते हुए एक तस्वीर सामने आई है। फोटो में रोहित शर्मा मोबाइल पर मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आसपास टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव से लेकर दिनेश कार्तिक तक सभी की नजरें हिटमैन के मोबाइल फोन पर गड़ी नजर आईं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। बेथ मूनी ने सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली। रेणुका सिंह और स्नेह राणाा ने 2-2 विकेट झटके। टीम इंडिया 152 रनों पर सिमट गईं और इस मुकाबले को 9 रनों से हार गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार