भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बेहद ही कूल क्रिकेटर माना जाता है और मैदान पर भी उनको गुस्से में बहुत ही कम देखा गया है। मगर जब रोहित को गुस्सा आता है तो उनको रोकना मुश्किल हो जाता है और यही कारण है कि कई बार वो विरोधी खिलाड़ियों से लेकर फैंस से भी भिड़ चुके हैं। 

Advertisement

अगर आपको याद नहीं है तो बता दें कि एक ऐसी ही घटना साल 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस कर रहे थे और इसी दौरान वो एक फैन से भिड़ गए थे। ये मामला इतना बढ़ गया था कि बात गाली-गलौच तक बढ़ गई थी और रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Advertisement

ये बात है जब रोहित ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे। इस प्रैक्टिस सेशन में उनके साथ मनोज तिवारी और प्रवीण कुमार भी थे। जब रोहित नेट सेशन में बल्लेबाजी कर रहे थे तभी नेट्स के पीछे खड़े एक फैन ने रोहित को कुछ कहा जिसके चलते हिटमैन काफी भड़क गए और उन्होंने उसे बल्ला मारने की बात तक कह दी।

इस दौरान रोहित का गुस्सा इतना बेकाबू हो गया कि वो उस फैन को गालियां भी देने लगे और तभी लड़ाई देख प्रवीण कुमार भी वहां आ गए और उन्होंने भी रोहित के साथ उस फैन को गालियां देने लगे। कुमार ने तो उस फैन को मारने के लिए स्टंप भी उखाड़ लिया था। आपको बता दें कि उस फैन ने शराब पी रखी थी और वो रोहित को काफी कुछ गलत कह रहा था जिसतके चलते रोहित का पारा बढ़ गया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार