एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है। इस मैच से पहले रोहित शर्मा और उनकी टीम कड़ी तैयारियों में लगी हुई है। अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मस्ती भरे मूड में देखा गया जिसका वीडियो जाने माने पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

Advertisement

रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर पत्रकार से कहते सुना गया, 'वीडियो कम निकालो बॉल दे दो।' जिसपर पत्रकार रोहित शर्मा से कहते हैं, 'मैं वीडियो नहीं छोड़ सकता मेरे दर्शकों के लिए, भले ही सिर पर चोट लग जाए मुझे।' विमल कुमार ने कहा कि ये बात रोहित शर्मा को भी बहुत अच्छी लगी उनसे दोस्ताना माहौल है। इसके अलावा रोहित ने पाकिस्तानी फैंस का भी दिन बना दिया।

Advertisement

फैन पत्रकार विमल कुमार से बातचीत के दौरान कहता है, 'हम लोग काम खत्म करके यहां आया बहुत खुशी हुई की रोहित भाई ने हमसे बात की हमको भाई बुलाया...'इस दौरान रोहित बाउंड्री लाइन पर ही मौजूद हैं जिसके बाद फैन को कहते सुना जाता है, 'रोहित भाई हमारा एक सपना पूरा करो बस फोटो खिंचवाओ।'

वही एक अन्य फैन को बाउंड्री लाइन पर खड़े रोहित शर्मा को देखकर कहते सुना जाता है, 'रोहित भाई ऐसा ना करें यहां आएं हमसे मिलें आपको फुल सपोर्ट करुंगा मैं। मुझे रोना आ रहा है।' आखिरकार फैंस की मुराद पूरी होती है और रोहित उनसे मिलते हैं।'

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

रोहित शर्मा से मिलने के बाद फैन अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाता और कहता है, 'मैं उनसे मिलने पाकिस्तान से आया था। वो मुझसे मिले मेरे दोस्तों से मिले। वैसे तो मैं पाक को सपोर्ट करता हूं लेकिन, जैसा रोहित का क्लास है वो उन्हें अलग बनाता है। हमारा सपोर्ट पाकिस्तान के साथ है लेकिन हमारा प्यार रोहित शर्मा के क्लास के साथ है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार