भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एशिया कप के लिए जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। जबकि युवा तिलक वर्मा को भी टीम में मौका दिया गया है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से हैरान करते हुए युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं चुना है।

Advertisement

भारतीय टीम का ऐलान करने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें हिटमैन शर्मा ने पत्रकारों के मज़े लेते हुए कई सवालों के जवाब दिए। इस बीच, टीम में ऑलराउंडरों की कमी को लेकर एक पत्रकार ने रोहित से सवाल पूछा जिसका हिटमैन ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर अजीत अगरकर भी हंस पड़े।

Advertisement

रोहित ने टीम में कम गेंदबाजी विकल्पों पर बोलते हुए कहा, "हम रातों रात किसी को बॉलिंग नहीं सीखा सकते हैं लेकिन उम्मीद है कि शर्मा और कोहली (रोहित शर्मा और विराट कोहली) वर्ल्ड कप में कुछ हद तक बॉलिंग करते दिखेंगे।"

Also Read: Cricket History

रोहित का ये जवाब सुनकर साथ ही में बैठे अजीत अगरकर भी हंस पड़े। रोहित के इस मज़ेदार वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस समय ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। वहीं, अगर एशिया कप के लिए भारतीय टीम की बात करें तो लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया है जिससे भारत के पास कुलदीप यादव के रूप में केवल एक कलाई का स्पिनर रह गया है। जबकि अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा अन्य स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार