India vs England 3rd ODI: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इतिहास रच दिया। दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। दोनों दिग्गजों ने इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के टॉस के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

इस जोड़ी के नाम भारत के लिए एक साथ सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की उस मशहूर जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने एक साथ 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम एक जोड़ी के तौर पर सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलन का रिकॉर्ड है। दोनों दिग्गजों के श्रीलंका के लिए 550 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इसके बाद तिलकरत्ने दिलशान और जयवर्धने का नंबर आता है, जिन्होंने 426 बार साथ खेला है। रोहित और कोहली अपनी 400वीं संयुक्त पारी के साथ इस खास लिस्ट में सातवें स्थान पर आ गए हैं।

गौरतलब है कि इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। चोट के कारण दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं, उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी बाहर गए हैं। उनकी जगह केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह आए हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में साकिब महमूद की जगह जोश टंग की वापसी हुई है।

टीमें:

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार