एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित भिड़ंत बस एक दिन दूर है और दोनों टीमें इस बड़े मैच के लिए नेट्स में कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से काफी बातचीत करते हुए भी दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले, विराट कोहली अभ्यास सत्र के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मिले थे जिसका वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

Advertisement

अब, इसी कड़ी में रोहित शर्मा और बाबर आज़म की मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के चक्कर लगा रहा है। इस वीडियो में रोहित और बाबर एक दूसरे से काफी बातचीत कर रहे हैं लेकिन इस वीडियो में रोहित बाबर से एक ऐसा सवाल पूछ लेते हैं जिसका जवाब देते हुए बाबर शर्मा भी जाते हैं, उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में आप बातचीत के दौरान देख सकते हैं कि, भारतीय कप्तान बाबर को चिढ़ाते हुए शादी करने का सुझाव देते हैं। रोहित बाबर से कहते हैं, भाई शादी कर ले। रोहित के इतना कहते ही बाबर शर्मा जाते हैं और जवाब में कहते हैं, नहीं अभी नहीं।'

दोनों के बीच इस बातचीत का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी शेयर किया है। वहीं, इसी बीच, पाकिस्तान को शुक्रवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर के रूप में एक और झटका लग चुका है। साइड स्ट्रेन के कारण वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिसके चलते पाकिस्तान ने हसन अली को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल कर लिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार