मोहाली, 13 दिसम्बर | रोहित शर्मा यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बुधवार को 208 रनों की पारी खेलने के बाद खेल के इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे  कप्तान बन गए हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान के तौर पर 219 रन की पारी खेली थी। रोहित का यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा और कुल तीसरा दोहरा शतक है। रोहित ने अपनी पारी में 153 गेंदों का सामना किया और 208 गेंदों में 13 चौके तथा 12 छक्के लगाए। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

रोहित ने इससे पहले वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। इसके अलावा उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में 209 रनों की पारी खेली थी।  यह रोहित का इस साल छठा 100 रन या उससे ज्यादा का स्कोर है।

Advertisement

विराट कोहली ने भी इस साल छह शतक जड़े हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1996 में एक साल में छह शतक जड़े थे। हालांकि सचिन के नाम एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड है। सचिन ने 1998 में नौ शतक जड़े थे। सचिन ने ही वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया था। 

हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

रोहित के तीन दोहरे शतकों को मिलाकर वनडे में कुल सात दोहरे शतक लगे हैं। बाकी के चार दोहरे शतक सचिन तेंदुलकर (200), मार्टिन गुप्टिल (237), वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215) ने लगाए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार