हिटमैन रोहित शर्मा ने तोड़ा मार्टिन गुप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

Updated: Thu, Feb 24 2022 20:55 IST
हिटमैन रोहित शर्मा ने तोड़ा मार्टिन गुप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ (Image Source: Google)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार (24 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। रोहित ने 32 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल (पुरुष) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली को पछाड़ा। गुप्टिल के नाम 109 पारियों 3299 रन दर्ज हैं, वहीं कोहली ने 89 पारियों में 3296 रन बनाए हैं। 

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

रोहित ने भारतीय पारी के दौरान जेफरी वांडरसे द्वारा डाले गए नौंव ओवर की गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़कर यह कीर्तिमान बनाया। उनके अब 115 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 3307 रन हो गए हैं। 
 

इस मुकाबले में रोहित ने ईशान किशन के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरूआत दी। रोहित और ईशान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवरों में 111 रनों की साझेदारी की। रोहित के अलावा ईशान ने 89 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 57 रनों की तूफानी पारी खेली,जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें