India vs Australia 1st ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (19 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले वनडे मैच के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि रोहित का यह 500वां इंटरनेशनल मैच हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 274 वनडे, 159 टी-20 इंटरनेशनल और 67 टेस्ट मैच खेले हैं।

Advertisement

उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ ने ही यह मुकाम हासिल किया था। बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद रोहित का यह पहला इंटरनेशनल मैच है।

Advertisement

हालांकि बल्लेबाजी के लिहाज से रोहित की वापसी अच्छी नहीं ही और वह 14 गेंद में 8 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बन गए।

इस सीरीज से ही रोहित से कप्तान लेकर शुभमन गिल को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में मिचेल ओवेन औऱ मैट रैनशॉ ने वनडे डेब्यू किया है। वहीं भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना वनडे डेब्यू किया है। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेज़लवुड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार