भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma International Sixes) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अपनी तूफानी पारी से एक खास रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने 57 गेंदों में 5 चौकों औऱ 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गेंद पर शानदार कैच लेकर रोहित की पारी का अंत किया।

Advertisement

रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 550 छक्के पूरे कर लिए। रोहित यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ने यह मुकाम हासिल किया है, जिनके नाम 553 छक्के दर्ज हैं। इस पारी के बाद रोहित के 551 छक्के हो गए हैं। 

Advertisement

रोहित ने सबसे तेज 550 इंटनरेशनल छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 471 पारियां खेली। वहीं गेल ने तीनों फॉर्मेट में 544 पारी खेलकर अपने 550 छक्के पूरे किए थे। 

रोहित एक देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने के मामले में भी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। हिटमैन ने भारतीय सरजमीं पर 258 छक्के जड़ दिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा, जिन्होंने अपने देश में 256 इंटरनेशनल छक्के जड़े थे। 

बता दें कि रोहित का इस सीरीज का यह पहला मुकाबला था।  मोहाली और इंदौर में खेले गए पहले और दूसरे वनडे में रोहित को आराम दिया गया था। 

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित ने इस मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर (18) के साथ पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। सुंदर के आउट होने के बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार