Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma 6000 IPL Runs For MI) ने रविवार (12 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। 

Advertisement

इस पारी के दौरान रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 6000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के लिए 6000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले यह करारनामा सिर्फ विराट कोहली ने किया था, जो आरसीबी के लिए अभी तक 8840 रन बना चुके हैं। 

Advertisement

पारी बीच में छोड़ लौटने तक रोहित ने मुंबई के लिए 6012 रन हो गए थे।  

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन

8840 - विराट कोहली (RCB)

6012* - रोहित शर्मा (MI)

Advertisement

4865 -एमएस धोनी (CSK)

4687 - सुरेश रैना (CSK)

Also Read: LIVE Cricket Score

4491 – एबी डी विलियर्स (RCB)
 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें फिलिप सॉल्ट (78), रजत पाटीदार (53) औऱ विराट कोहली (50) ने शानदार अर्धशतक जड़े।

इसके जवाब में मुंबई 5 विकेट गवाकर 222 रन तक पहुंची। जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 71 रन औऱ कप्तान हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार