मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले में अपनी पारी का पहला छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित ने रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले गए चौथे ओवर की आखिरी गेंद एक्सट्रा कवर के एरिया में एक हाथ से शानदार छक्का जड़ा। 

Advertisement

इस छक्के के साथ ही रोहित आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रनेों की पारी खेली। इसके साथ ही उनके दिल्ली के खिलाफ 40 छक्के हो गए हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 37 छक्के मारे हैं। 32-32 छक्कों के साथ शेन वॉटसन और युवराज सिंह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। वहीं एमएस धोनी चौथे नंबर पर काबिज हैं, जिनके नाम 30 छक्के दर्ज हैं। (आंकड़े 20 अप्रैल 2021 तक) 

बता दें कि रोहित इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार