13 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें वनडे में एक छक्के मारने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

भारतीय पारी के 25वें ओवर में रोहित शर्मा ने तबरेज शम्सी की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने दो दशक लंबे अपने करियर में 264 छक्के मारे थे। खबर लिखे जाने तक रोहित ने 82 रन बना लिए हैं, जिसमें 4 छक्के शामिल हैं। इसके साथ ही उनके वनडे क्रिकेट में 265 छक्के हो गए हैं।

Advertisement

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी अब तक 331 छक्के लगा चुके हैं। 

गौरतलब है कि तोन दोहरे शतक बनाने वाले रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले चार वनडे मैचों में फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। लेकिन शानदार पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार