Rohit Sharma, India vs Afghanistan ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को 13 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इससे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई है। खबरों के अनुसार हिटमैन रोहित शर्मा इस सीरीज के लिए फिट हो गए हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि सीरीज के लिए रोहित टीम में चुने गए थे, लेकिन उनका उपलब्ध होना फिटनेस पर निर्भर था। लेकिन अब रोहित ने बीसीसीआई के सीओई में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे।
ROHIT SHARMA IS COMING
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 9, 2026
- Rohit Sharma has cleared the fitness Test at BCCI CoE & will join the team soon for Afghanistan series. [Vipul Kashyap] pic.twitter.com/mVVV88LOy5
आईपीएल 2026 के एक मैच में बैटिंग करते समय रोहित चोटिल हो गए थे। मुंबई इंडियंस के ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाने के कारण, वह सीज़न के आखिरी कुछ मैचों में ही वापसी कर पाए।
मुंबई इंडियंस के कोच लगातार यह भरोसा दिलाते रहे कि चोट से उबरने के बाद वह पूरी तरह फिट हैं। हालांकि उन्होंने 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर कई मैच खेले - जिसमें वे सिर्फ़ बल्लेबाज़ी करने आते थे और 20 ओवर तक फ़ील्डिंग नहीं करते थे. इसलिए 50 ओवर के क्रिकेट के लिए उनकी फ़िटनेस को लेकर चिंता बनी हुई थी। यही वजह है कि जब उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया। बीसीसीआई ने कहा था कि उनका खेलना फ़िटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही निर्भर करेगा।
अफगानिस्तान वनडे के लिए भारत की टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।